जापानी मोटरसाइकल्स निर्माता Yamaha ने भारतीय बाज़ार में 23,897 Yamaha FZ25 और Fazer स्पोर्ट्स मोटरसाइकल्स रिकॉल करने का फैसला लिया है | ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कंपनी इसके डिफेक्टिव हेड कवर बोल्ट्स को सही करना चाहती है | इस रिकॉल के अंतर्गत लगभग वे सभी Yamaha FZ25 और Fazer बाइक्स आएँगी जो 2017 में लांच के समय से भारत में बेची गयी हैं | Yamaha के डीलर्स बाइक में इस डिफेक्ट को मुफ्त में सही करेंगे और सभी Yamaha FZ25 और Fazer मालिकों को अपने नजदीकी डीलर्स से मिलने को कहा गया है |
2017 में लांच होने वाली FZ25 भारत में Yamaha की प्रीमियम बाइक है | इसमें 250 cc, एयर और आयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन है जो 8000 RPM पर सर्वाधिक 20.3 BHP और 6000 RPM पर सर्वाधिक 20 NM टार्क उत्पन्न करता है | इसमें एक 5-स्पीड मन्युअल गियरबॉक्स और स्टैण्डर्ड फ्यूल इंजेक्शन है | Yamaha ने इस बाइक में दोनों व्हील्स पर हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक्स उपलब्ध कराये हैं मगर इस में ABS नहीं है |
TVS Apache RR310 Full Review [हिंदी में] ![भारत में रिकॉल की गयीं Yamaha FZ25 और Fazer स्पोर्ट्स मोटरसाइकल्स]()
इस बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और सस्पेंशन के लिए मोनोशॉक रियर है | इसकी कीमत 1.18 लाख रुपया है | Fazer 250 दूसरी तरफ FZ25 का फुली-फायर्ड संस्करण है और इसमें FZ25 के ही इंजन, फ्रेम, साइकिल पार्ट्स इस्तेमाल किये गए हैं | इसकी केवल फ्रंट-एंड स्टाइलिंग अलग है | Fazer 250 तुलना में थोड़ी महँगी है और इसकी कीमत 1.22 लाख रूपए है | इन दोनों ही बाइक्स की एक ख़ास बात ये है कि ये LED हेडलैंप के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं |
Yamaha को FZ25 और Fazer 250 से मार्केट में अच्छी सफलता मिली है क्योंकि दोनों ही बाइक्स की कीमत काफी कम है | कंपनी ये बाइक्स काफी तेज़ी से बेच रही है और उम्मीद की जा रही है कि इस रिकॉल से इन बाइक्स की सेल्स पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा | उम्मीद की जा रही है कि Yamaha जल्द ही इन बाइक्स पर ABS उपलब्ध कराएगी क्योंकि भारतीय नियमों के अनुसार अब हर 125cc+ बाइक में ये फीचर जरूरी है | इसके आलावा अगले कुछ सालों में FZ25 और Fazer में किसी और बदलाव की सम्भावना नहीं है |