TVS ने अपना फ्लैगशिप स्कूटर NTORQ कुछ दिनों पहले लांच किया | ये नया स्कूटर Honda Grazia को टक्कर देगा और इसकी कीमत 58,750 रूपए है | हमने इस स्कूटर को अभी-अभी रिव्यु किया और यहाँ है इसकी पिक्चर गैलरी |
NTORQ में नया 125cc, सिंगल सिलिंडर इंजन है और ये 7,500 rpm पर अधिकतम 9.4 PS पीक पॉवर और 5,500 rpm पर अधिकतम 10.5 Nm पीक टार्क उत्पन्न करता है |
ये स्कूटर काफी हल्का — 116 kg — और तेज़ है | ये काफी ज़ल्दी दिशा बदलता है और चलाने में मज़ेदार है |
इसमें 12-इंच अलॉय व्हील्स हैं और दोनों व्हील्स एक ही आकार के हैं |
TVS का दावा है की ये इस सेगमेंट में सबसे तेज़ स्कूटर है और सिर्फ 9 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा जा सकता है |
ये देखने में काफी शार्प है और इसके रियर एंड्स एंगल्ड हैं |
NTORQ भारत का पहला स्कूटर है जिसमे Bluetooth कंसोल है | इसमें नेविगेशन, कॉलर ID डिस्प्ले, और कई ऐसे ही अन्य फीचर्स है जो इससे पहले किसी और स्कूटर में नहीं उपलब्ध कराये गए हैं |
NTORQ की डिजाईन अनूठी है और इसकी ड्यूल टोन बॉडी है |
इसमें लाल रंग का रियर शॉक ओब्सोर्बेर है जो इसे एक स्पोर्टी लुक देता है |
इस स्कूटर का रियर एंड काफी अच्छा दीखता है मगर इसकी LED टेल लैंप सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करती है |
इसमें ब्रेक लॉक भी है अगर आप इससे किसी ऊपरी जगह पर पार्क करना चाहते हैं तो | इसे हम स्कूटर का हैण्ड ब्रेक बोल सकते हैं |
इसके एग्जॉस्ट की आवाज़ काफी ज्यादा है और सुनने में ये किसी मोटरसाइकिल की तरह लगता है |
NTORQ की बॉडी भारत के राष्ट्रीय ध्वज की भी तस्वीर है |
इसमें एक बड़ा हेडलैंप और LED DRL भी है |
NTORQ पहला TVS स्कूटर है जिसमें “TVS Racing” एम्बलम है |
इसकी सीट्स का लुक काफी स्पोर्टी है |
इसके फ्रंट व्हील में ventilated petal disc brake हैं जो इसे और मजबूती देते हैं |