Honda Motorcycle and Scooter India के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव मिनोरू काटो ने इस बात की पुष्टि कर दी है की उनकी कंपनी cruiser मोटरसाइकिल सेगेमेंट में हाथ आजमाएगी | हालाँकि इसमें अभी थोड़ा वक्त लगेगा | Royal Enfield को टक्कर देने के लिए Honda अपनी cruiser 2020 तक बाज़ार में उतारेगी | फ़िलहाल कंपनी खरीददारों की पसंद और जरूरतें जानने के लिए कस्टमर क्लिनिक्स का आयोजन कर रही है | Honda ये भी प्रयास कर रही है कि उसकी नयी cruiser उसी दाम पर बाज़ार में बिके जिस पर Royal Enfields की बिक्री होती है |
ये है मिनोरू काटो का आधिकारिक बयान:
हमारी इस (cruiser) सेगमेंट पर बेशक नज़र है | मैं इसे अनदेखा नहीं करना चाहता | दूसरे देशों में हमारे 400सीसी, 500सीसी, 600सीसी सेगमेंट में कई सारे प्रोडक्ट्स लांच होने वाले हैं | मगर अगर आप इनकी कीमत देखें तो ये हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है | हम इस पर काम कर रहे हैं | इसमें कोई शक नहीं कि भविष्य में हम ऐसी बाइक खरीददारों के लिए उपलब्ध करना चाहते हैं | आप भविष्य में इसकी उम्मीद कर सकते हैं (2020 तक) | हम काफी समय से खरीददारों के बीच सर्वे करा रहे हैं ताकि हम उनकी पसंद जान सकें | उसके बाद खरीददारों की मांग के आधार पर हम अपनी प्राथमिकताएं तय करते हैं | हम भविष्य में cruiser सेगमेंट पर ध्यान देना चाहते हैं | हमारा मानना है कि दूसरे सेगमेंट्स की तरह ये सेगमेंट भी भविष्य में बढ़ेगा | ये कई कार्यरत प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है |
Honda अभी कई बाज़ारों Rebel 300 बेच रही है | ये बाइक CBR 300R के इंजन और पार्ट्स इस्तेमाल करती है मगर इसकी डिजाईन cruiser की है | पहले Honda ने भारत में CBR 250R का उत्पादन किया था | इसलिए कंपनी को भारत में लिक्विड कूलिंग और फ्यूल इंजेक्शन वाला 300सीसी इंजन भारत में बनाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी |
और तो और, cruiser और CBR 300R के कई सरे पार्ट्स एक जैसे ही हैं और इस वजह से Honda को इनकी कीमत कम करने में आसानी होगी | ऐसी अफवाहें तो पहले से ही हैं की Honda अगले साल CBR 300R भारत में लांच कर सकती है | अगर ऐसा होता है तो Rebel 300 Honda के लिए एक बढ़िया गाड़ी होगी जो की Royal Enfield को टक्कर दे सकती है |