Advertisement

Dhoni से लेकर टाटा के चेयरमैन N Chandrasekaran तक ये भारतीय चलाते हैं इलेक्ट्रिक कार

भारतीय बाजार में इस वक्त इलेक्ट्रिक कारों या EV की लोकप्रियता में अच्छी बढ़त देखी जा रही है। इस पर Tata जैसे निर्माता भी लगातार काम कर रहे हैं, तो वहीं Mercedes जैसी महंगी कार निर्माता के द्वारा भी इनमें रूचि ली जा रही, जो इन्हें इंपोर्ट भी करती हैं। ऐसा भी देखा गया है, कि कई सारे भारतीय सेलिब्रिटीज ने भी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाया है और उनकी ही यह सूची हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं।

Mukesh Ambani

Tesla Model S 100D & Tesla Model X 100D

Mukesh Ambani का कार कलेक्शन निसंदेह देश में सबसे बड़ा माना जाता है। उनके पास 2 Tesla इलेक्ट्रिक कारें हैं। इनमें पहला मॉडल S 100D सेडान है, जो इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होने के साथ ही 423 Ps पॉवर और 660 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। उनके गैरेज में दूसरी Tesla Model X 100D इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो पीछे के फाल्कन-विंग दरवाजों के साथ आसान एंट्री और एग्जिट की सुविधा देता है।

Mahendra Singh Dhoni

Kia EV6

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान MS Dhoni ने हाल ही में भारत में कोरियाई कार निर्माता Kia का प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन Kia EV6 ख़रीदा है। इसको कुछ महीने पहले बाजार में 59.95 लाख रुपये की एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था। यह उनके गैरेज में पहली इलेक्ट्रिक कार है, जो आमतौर पर कई क्लासिक कारों और मोटरसाइकिलों से भरी हुआ है।

Nitin Gadkari

BMW iX

भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari को हाल ही में एक नई BMW BMW iX इलेक्ट्रिक एसयूवी में देखा गया था। कंपनी ने भारत में इसको 1 साल पहले 1.16 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। यह एक बार चार्ज करने पर 425 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज का दावा करता है।

Riteish Deshmukh

BMW iX & Tesla Model X

Dhoni से लेकर टाटा के चेयरमैन N Chandrasekaran तक ये भारतीय चलाते हैं इलेक्ट्रिक कार

Riteish Deshmukh ने इस साल अपने कार कलेक्शन में एक लाल BMW Red BMW iX एसयूवी को शामिल किया है। हालांकि, वह पहले से ही एक Tesla Model X के मालिक हैं जो कैलिफोर्निया, यूएसए में मौजूद है। यह उनको उनकी पत्नी Genelia ने तोहफे में दिया था।

Pooja Batra

Tesla Model 3

Dhoni से लेकर टाटा के चेयरमैन N Chandrasekaran तक ये भारतीय चलाते हैं इलेक्ट्रिक कार

Pooja Batra, एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया पैसिफ़िक हैं। यह वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में रहती हैं और Tesla Model 3 सेडान की मालिक हैं, जो कंपनी का एंट्री-लेवल सेडान मॉडल है। यह वही मॉडल था, जिसे भारत में लॉन्च करने का प्लान बनाया गया था।

Madhuri Dixit Nene

Tata Nexon EV Dark Edition

 

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें

Dr Shriram Nene (@drneneofficial) द्वारा साझा की गई एक पोस्ट

इस साल की शुरुआत में, अभिनेत्री Madhuri Dixit और उनके पति Dr. Shriram Nene ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV Dark Edition खरीदी, जो इस वक्त देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है।

N Chandrasekaran

Tata Nexon EV

Dhoni से लेकर टाटा के चेयरमैन N Chandrasekaran तक ये भारतीय चलाते हैं इलेक्ट्रिक कार

2020 में Tata Sons और Tata Motors के अध्यक्ष N. Chandrasekaran ने Nexon EV खरीदी थी, जो सस्ती होने के साथ ही बहुत लोकप्रिय भी है।

Mandira Bedi

Tata Nexon EV

Dhoni से लेकर टाटा के चेयरमैन N Chandrasekaran तक ये भारतीय चलाते हैं इलेक्ट्रिक कार

फेमस टीवी होस्ट और अभिनेत्री Mandira Bedi ने 2020 में Tata Nexon EV खरीदी थी। इसमें 245 Nm पॉवर और 129 PS का पीक टॉर्क था और साथ ही 312 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है।

Mahesh Babu

Audi e-tron

Dhoni से लेकर टाटा के चेयरमैन N Chandrasekaran तक ये भारतीय चलाते हैं इलेक्ट्रिक कार

तेलुगू के जाने-माने अभिनेता Mahesh Babu ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Audi e-tron खरीदी है। वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। यह 402 Bhp और 664 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने के साथ 484 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज का दावा करती है। फिलहाल इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.18 करोड़ रुपये है।

Manju Warrier

Mini Cooper SE

Dhoni से लेकर टाटा के चेयरमैन N Chandrasekaran तक ये भारतीय चलाते हैं इलेक्ट्रिक कार

मलयालम सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री Manju Warrier ने इस साल की शुरुआत में एक कस्टमाइज्ड Mini Cooper SE इलेक्ट्रिक हैचबैक खरीदी थी, जिसे भारतीय बाजार में फरवरी में लॉन्च किया गया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 47.20 लाख रुपये है।

Ulka Gupta

Tata Nexon EV

टीवी एक्ट्रेस Ulka Gupta ने अपने बर्थडे पर Tata Nexon EV खरीदी थी। इस दौरान, उन्होंने कार की डिलीवरी ली और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयरकिया। यह Nexon EV भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय मानी जाती है।