Advertisement

2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

अप्रैल 2017 में सरकार नें ‘भारत स्टेज IV एमिशन नियमों’ का अनावरण किया जिसमें भारत में सभी टू-व्हीलर निर्माताओं से कहा गया कि वे अपने इंजन नए नियमों के हिसाब से बनाएं | कुछ निर्माताओं नें इस मोके का खूब लाभ उठाया और कुछ कम बिकने वाली, पुरानी, और अच्छी ना दिखने वाली बाइक्स का निर्माण बंद कर दिया | पेश हैं यहाँ 13 ऐसी बाइक्स

Splendor Pro Classic

2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

Hero Splendor Pro Classic भारत में मौजूद सबसे सस्ती कैफ़े-रेसर है (51,660 रूपए ऐक्स-शोरूम Delhi) | इसमें 100-cc इंजन है जो 8 BHP और 8.05 NM टार्क उत्पन्न करता है | कई भारतीयों के लिए Splendor हमेशा एक पसंदीदा कम्यूटर बाइक थी और उन्होंने जब 2014 में इसका नया कैफ़े-रेसर संस्करण देखा तो ये उन्हें इतना पसंद नहीं आया और इसका असर इस बाइक की सेल्स पर भी दिखा | Splendor Pro Classic के साथ ही Hero ने 100-cc सेगमेंट में Splendor iSmart (51,910 रूपए ऐक्स-शोरूम Delhi), HF Dawn(39,700 रूपए ऐक्स-शोरूम Delhi) का निर्माण भी बंद कर दिया है |

Hero Hunk

2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

Hero Hunk लुक्स के मामले में वाकई एक बढ़िया बाइक थी | 2007 में लांच की गयी ये 150-cc बाइक 15.6 BHP और 13.5 NM टार्क पैदा करती थी | इसके मस्कुलर टैंक कवर्स इसको एक अनोखा लुक देते थे और इस बाइक जैसी ‘रोड प्रेसेंस’ उस वक्त और किसी मोटरसाइकिल की नहीं थी | एक रियर डिस्क के आलावा इस बाइक को कभी को बड़ा मेकओवर नहीं दिया गया |

Hero Xtreme

2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

Hero ने 1999 में लांच को गयी CBZ के अगले संस्करण के रूप में Xtreme को मार्केट में उतारा था | इसमें वही इंजन इस्तेमाल किया गया जो Hero ने Hunk के लिए बनाया था | हालांकि Hero ने समय-समय पर इस बाइक को अपडेट करने का प्रयास किया मगर ऐसा लगा कि कस्टमर्स को ये बाइक अपेक्षा के मुताबिक लुभा नहीं सकी |

एक क्लिक पे देखे पूरे साप्ताह की न्यूज़ 2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

Hero Impulse

2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

Impulse भारत में Hero की पहली ड्यूल-पर्पस बाइक थी और इसका निर्माण Hero Motocorp ने किया था | अनुबंध के मुताबिक Hero को इस मॉडल में कोई बदलाव करने की इजाज़त नहीं थी | इसमें 150-cc इंजन था जो 12 BHP और 13.4 NM टार्क उत्पन्न करता है |

Karizma ZMR

Karizma के पहले संस्करण के मुकाबले में Karizma ZMR कभी भी एक बेहतर दिखने वाली गाड़ी नहीं थी | ये Hero द्वारा बनायी गयी अब तक की सबसे ताकतवर कार थी | इसमें 223-cc इंजन था जो 20 BHP और 19 NM टार्क पैदा करता था | इसकी गिरती हुई सेल्स और नए एमिशन नियमों ने Hero को इसे बंद करने का बहाना दे दिया |

Honda CBR150R और 250R

2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

Honda की भारत में लांच की गयी फुली-फय्रेड मोटरसाइकिल CBR250 दरअसल VFR1200F से प्रेरित थी जो की कंपनी की फ्लैगशिप टूर बाइक थी | इसमें 249-cc इंजन था जप 26 HP पैदा करता था | बाद में Honda ने CBR का 150-cc संस्करण भी लांच किया जो 16 HP पैदा करता था | जब इस सेगमेंट में कम्पटीशन बढ़ा तो CBR पुरानी नज़र आने लगी और Honda को दोनों बाइक्स का निर्माण बंद करना पड़ा |

Bajaj Pulsar AS200 और AS150

2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

Bajaj नें Pulsar सीरीज में दो बाइक्स लांच की है — AS200 और AS150 | ये Bajaj का Adventure Sports सेगमेंट में एक पत=रयोग था | AS 150 जहाँ 16.8 HP पैदा करती थी वहीँ AS200 23 BHP उत्पन्न करती थी | इसे NS 200 की जगह बाज़ार में उतारा गया था पर ये ग्राहकों को ख़ास पसंद नहीं आया |

TVS Phoenix

TVS ने भारतीय बाज़ार में Phoenix का निर्माण अप्रैल में बंद कर दिया था | Phoenix में एक 125-cc इंजन था जो 11 BHP उत्पन्न करता था | TVS द्वारा 2017 में बाज़ार में Victor को लांच करने के बाद इस बाइक की लोकप्रियता में गिरावट आई |

Yamaha FZ-16 (Carbureted)

2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

जापानी बाइक निर्माता Yamaha ने ‘भारत स्टेज IV एमिशन नियमों’ के अनावरण के बाद FZ-16 Carbureted को भारतीय बाज़ार से हटा लिया | इसमें 153-cc इंजन था जो 13.8 HP पैदा करता था | इसका FI मॉडल अब भी भारतीय बाज़ार में उपलब्ध है |

Yamaha YZF R3

2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

Yamaha Motors ने 2017 में इस बाइक को बंद करने का फैसला किया क्योंकि ये ‘भारत स्टेज IV एमिशन नियमों’ पर खरी नहीं उतरती थी | फीचर्स की कमी और कीमत इस बाइक के बंद होने की बड़ी वजह थी | इसमें 321-cc इंजन था जो 42 HP उत्पान करता था | कहा जा रहा की Yamaha 2018 में R3 के नए संस्करण के साथ बाज़ार में आएगी |

Royal Enfield Continental GT 535

2017 में डिसकंटिन्यू की जाने वाली मोटरसाइकल्स: Royal Enfield Continental GT 535 से लेकर Yamaha R3 तक

Royal Enfield ने Continental GT 535 का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है | इस बाइक की सेल्स काफी ख़राब रहीं है और इसका स्टॉक डालर्स द्वारा अभी भी बेचा जा रहा है | हालाँकि को नयी बुकिंग नहीं की जा रही है | GT 535 को रिप्लेस करने के लिए कंपनी 2018 के मध्य में ट्विन-सिलिंडर GT 650 लांच करेगी |