अब 2017 में कुछ ही दिन बचे हैं और जल्दी ही नया साल 2018 शुरू हो जायेगा | कार निर्माता खरीददारों पर ऑफर्स और डिस्काउंटस की बौछार कर रहे हैं | पेश हैं भारत में Nissan, Datsun, और Renault पर फ़िलहाल उपलब्ध कई आकर्षक डिस्काउंटस | ये सभी ऑफर्स 31 दिसंबर तक लागू हैं |
Nissan Terrano
डिस्काउंट: 77,000 रूपए तक
Terrano भारत में Nissan की तरफ से उपलब्ध कराया जा रहा Duster का rebadged संस्करण है | इस कार में वही इंजन विकल्प हैं जो कि आपको कंपनी Duster में उपलब्ध करा रही है | मगर गाड़ी की अंदरूनी और बाहरी बनावट में थोड़ा फेरबदल किया गया है | Nissan इस Terrano पर कुल 77,000 रूपए तक का डिस्काउंट दे रही है | निर्माता कंपनी इस पर 7.99% की ब्याज दर भी उपलध करा रही है |
Nissan Sunny
डिस्काउंट: 65,000 रूपए तक
Nissan Sunny कभी भी सेल्स के मामले में मार्केट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है | ये mid-size sedan अब भारत में 65,000 रूपए तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध है | Nissan इस गाड़ी पर पहले साल मुफ्त इंशुरन्स सेवा उपलब्ध करा रहा है | इसके साथ ही इस पर 7.99% की ब्याज दर और सरकारी कर्मचारियों के लिए 12,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी है |
Nissan Micra
डिस्काउंट: 63,000 रूपए तक
Nissan Micra पर फ़िलहाल 63,000 रूपए का डिस्काउंट है | इसके साथ ही इस पर 7.99% की ब्याज दर और पहले साल मुफ्त इंशुरन्स सेवा उपलब्ध है | सरकारी कर्मचारियों के लिए 8,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी है |
Nissan Micra Active
डिस्काउंट: 56,000 रूपए तक
Nissan की इस एंट्री-लेवल कार में कंपनी आपको 56,000 रूपए तक का डिस्काउंट दे रही है | Nissan इस कार के साथ 20,000 रूपए तक का पहले साल का मुफ्त इंशुरन्स उपलब्ध करा रही है और साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए 6,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी है |
Datsun redi-GO 1.0
डिस्काउंट: 34,000 रूपए तक
स्टाइलिश Datsun redi-GO नौजवानों को ध्यान में रख कर बनायीं गयी है | Datsun फ़िलहाल इस कार पर 34,000 रूपए तक का डिस्काउंट उपलब्ध करा रही है | इसके साथ 15,000 रूपए का नकद डिस्काउंट उपलब्ध है और ब्याज दर है 7.99% | इसके साथ ही 14,000 रूपए का मुफ्त इंशुरन्स और सरकारी कर्मचारियों के लिए 5,000 रूपए के अतिरिक्त ऑफर्स हैं |
Datsun redi-GO
डिस्काउंट: 26,000 रूपए तक
Redi-GO, जिसके साथ आपको मिलता है 800cc इंजन, पर भी ऑफर्स की भरमार है | Datsun इस कार पर 26,000 रूपए तक डिस्काउंट दे रही है | इस पर 10,000 रूपए तक का नकद डिस्काउंट है और इस कार को 7.99% की ब्याज दर पर खरीदा जा सकता है | इस पर 11,000 रूपए का मुफ्त इंशुरन्स और सरकारी कर्मचारियों के लिए 5,000 रूपए के अतिरिक्त ऑफर्स हैं |
Datsun Go+
डिस्काउंट: 29,000 रूपए तक
Datsun की ये 7-सीटर MUV 29,000 रूपए के डिस्काउंट पर उपलब्ध है | इस पर 10,000 रूपए तक का नकद डिस्काउंट है और इस कार को 7.99% की ब्याज दर पर खरीदा जा सकता है | इस पर 14,000 रूपए का मुफ्त इंशुरन्स और सरकारी कर्मचारियों के लिए 5,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट है |
Datsun GO
डिस्काउंट: 27,500 रूपए तक
Datsun की ये एंट्री-लेवल हैचबैक 27,500 रूपए के डिस्काउंट पर उपलब्ध है | इस पर 10,000 रूपए तक का नकद डिस्काउंट है और 12,500 रूपए का मुफ्त इंशुरन्स और सरकारी कर्मचारियों के लिए 5,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट है |
Renault Duster
डिस्काउंट: 130,000 रूपए तक
Duster भारत में फ्रांसीसी कंपनी Renault की अपार सफलता का राज़ है | मगर काफी ज्यादा प्रतिद्वंदिता के कारण इस इस compact SUV की बिक्री हाल ही में थोड़ी कम हुई है | Renault अभी Duster के AMT संसकरण पर 135,000 रूपए का डिस्काउंट दे रही है | दूसरे संस्करणों पर डिस्काउंट थोड़ा कम है |
AMT संसकरण में 110 PS रेटड 1.5-लीटर डीजल इंजन है | ये इंजन 245 NM टार्क पैदा करता है और इसमें 6-स्पीड Easy-R AMT है | कंपनी इस पर 90,000 रूपए का नकद डिस्काउंट और कॉर्पोरेट उपभोक्ताओं के लिए 7,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है | इस कार के साथ पहले साल का इंशुरन्स भी मुफ्त है |
Renault Lodgy
डिस्काउंट: 67,000 रूपए तक
Renault Lodgy MUV एक ऐसी कार है जो जो Duster प्लेटफार्म पर आधारित है | इस कार पर अधिकतम डिस्काउंट 60,000 रूपए है | इस पर 30,000 रूपए का नकद डिस्काउंट और 30,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस है | इस कार पर 1 रूपए में इंशुरन्स लिया जा सकता है | कॉर्पोरेट उपभोक्ताओं के लिए 7,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट है |
Renault Kwid
डिस्काउंट: 15,000 रूपए तक
Renault की सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली इस कार के AMT संसकरण पर 15,000 रूपए डिस्काउंट है | इसके रेगुलर मैन्युअल संसकरण पर 10,000 रूपए का डिस्काउंट है | Renault इस Kwid के Climber variants पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है |